RRB Group D Bharti 2026 ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्र सरकार के निचे आने वाले Level-1 पदों के लिए लगभग 22,195 से अधिक Vacancies निकाली गई हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहद शानदार और जीवन बदलने वाला अवसर है, जो 10वीं पास या ITI पास हैं और एक स्थिर सरकारी नौकरी, अच्छा वेतन और करियर विकास चाहते हैं।
RRB Group D भर्ती 2026: एक नजर में
यह भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से निकाली जाती है, जिसमें भारतीय रेलवे के विविध विभागों में Level-1 के विभिन्न पदों को भरा जाता है। आरआरबी ग्रुप डी के पद 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए पारंपरिक और पहली पसंद वाली एंट्री-लेवल सरकारी नौकरी है।
अधिसूचना और रिक्ति विवरण
RRB Group D 2026 के लिए पंजीकरण और अधिसूचना आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है, जिसमें लगभग 22,195 रिक्तियां निकाली गई हैं। पदों के नामों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट (वर्कशॉप, स्टोर्स, टीएल एंड एसी, लोको शेड, आदि) शामिल हैं। यह सरकारी भर्ती भारतीय रेलवे के सभी क्षेत्रों में होती है। बड़ी संख्या में उम्मीदवार हर साल आरआरबी ग्रुप डी में आवेदन करते हैं क्योंकि यह पूरे भारत में एक प्रतिष्ठित और स्थायी सरकारी नौकरी प्रदान करता है।
RRB Group D Bharti 2026 के पात्रता
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए पात्रता मानदंड काफी सरल और उम्मीदवार-अनुकूल है:
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो।
- या फिर आईटीआई प्रमाणपत्र (NCVT/SCVT) पास किया हो।
- परिणाम लंबित होने पर आवेदन नहीं किया जा सकता।
आयु सीमा
- कमसेकम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष (आयु की गणना आरआरबी द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार)
- ऊपरी आयु सीमा में छूट: ओबीसी के लिए +3 वर्ष और एससी/एसटी के लिए +5 वर्ष, सरकारी नियमों के अनुसार।
उमेदवार की फिटनेस
उम्मीदवारों के लिए शारीरिक फिटनेस और दृष्टि मानक अनिवार्य होते हैं, जिनकी जांच रेलवे मेडिकल फिटनेस परीक्षण के दौरान की जाती है।
आवेदन शुल्क और रिफंड
आरआरबी ग्रुप डी के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग है:
-
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500 आवेदन शुल्क, सीबीटी में शामिल होने पर ₹400 वापस।
-
एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूबीडी / ट्रांसजेंडर: ₹250 आवेदन शुल्क, सीबीटी में शामिल होने पर ₹250 वापस।
शुल्क का भुगतान उम्मीदवार को ऑनलाइन मोड से करना होता है। सीबीटी में शामिल होने पर रिफंड स्वचालित रूप से उम्मीदवार के बैंक/यूपीआई खाते में मिल जाता है।
चयन प्रक्रिया
RRB Group D Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया 4 स्टेज में होती है, जिसे पास करना अनिवार्य है
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा
-
शारीरिक परीक्षण
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
मेडिकल परीक्षण
ये चयन चरण होते हैं जिनमें उम्मीदवार को हर चरण में उत्तीर्ण होना पड़ता है। सीबीटी स्कोर के आधार पर ही शारीरिक परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
RRB Group D CBT: परीक्षा पैटर्न और अभ्यासक्रम
RRB Group D Bharti CBT Exam Pattern
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
| गणित | 25 | 25 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति | 30 | 30 |
| सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स | 20 | 20 |
| कुल: | 100 प्रश्न | 100 अंक |
-
Time: लगभग 90-120 मिनट
-
Negative Marking: हर एक गलत Answer के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
RRB Group D Bharti के लिए अभ्यासक्रम Syllabus:
-
Science: भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की मूल बातें (10वीं स्तर)।
-
Mathmatics: सरल अंकगणित, अनुपात, प्रतिशत, बुनियादी बीजगणित।
-
General Awerness: करंट अफेयर्स, भारतीय राजव्यवस्था, भूगोल।
-
Reasoning and Aptitude: तार्किक तर्क, श्रृंखला, सादृश्यता।
यह अभ्यासक्रम उम्मीदवार को परीक्षा की तैयारी में एक केंद्रित दृष्टिकोण प्रदान करता है।
शारीरिक परीक्षण
सीबीटी में उत्तीर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। यह परीक्षण शारीरिक मानकों पर आधारित होता है, जैसे:
-
रनिंग
-
वजन उठाना
-
उठाने के मानक
प्रत्येक श्रेणी के लिए परीक्षण के मानक अलग-अलग होते हैं, और चयन के लिए उम्मीदवार का पीईटी में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सॅलरी, पे-मैट्रिक्स और लाभ
आरआरबी ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवारों को Level-1 पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन मिलता है:
-
मूल वेतन: ₹18,000 Per Months
-
महंगाई भत्ता (डीए): सरकारी नियमों के अनुसार
-
मकान किराया भत्ता (एचआरए)
-
यातायात भत्ता (ट्रांसपोर्ट अलाउंस)
-
रेलवे अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा
-
एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) के माध्यम से पेंशन
भत्तों को मिलाकर शुरुआती वेतन लगभग ₹28,000 – ₹32,000 Per Months तक होता है।
Read Also: Railway Technician Grade 1 Salary 2026 – In Hand Pay, Allowances, Promotion & Job Profile
ऑनलाइन आवेदन: महत्वपूर्ण डेट्स
-
आवेदन शुरू: पहले ही शुरू हो चुका है।
-
अंतिम डेट: 9 मार्च, 2026 (रात 11:59 बजे तक)
-
आधिकारिक वेबसाइट: rrbapply.gov.in
-
उम्मीदवारों के लिए Aadhar Card Verify कराना अनिवार्य है।
तैयारी के टिप्स
-
अध्ययन योजना: पाठ्यक्रम को विभाजित करके दैनिक रणनीति बनाएं।
-
मॉक टेस्ट: नियमित मॉक टेस्ट से गति और सटीकता में सुधार करें।
-
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र: पुराने प्रश्न पत्रों से परीक्षा पैटर्न समझें।
-
समय प्रबंधन: 90 मिनट में 100 प्रश्नों को कुशलतापूर्वक पूरा करने का अभ्यास करें।
ये तैयारी टिप्स अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिलाने में मदद करते हैं।
निष्कर्ष
RRB Group D Bharti 2026 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है जो सुरक्षित सरकारी नौकरी, अच्छी सॅलरी, भत्ते और दीर्घकालिन करियर विकास चाहते हैं। यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम डेट से पहले आवेदन करें, स्मार्ट तरीके से तैयारी करें और मजबूत प्रदर्शन के साथ हर चरण को पार करें।
