PAN-Aadhaar Link 2026 – जरूरी अपडेट
सरकार द्वारा PAN Card और Aadhaar Card को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। PAN-Aadhaar Link 2026 से जुड़ी नई गाइडलाइन के अनुसार यदि तय समय सीमा तक लिंकिंग पूरी नहीं की जाती है, तो आपका PAN Inactive हो सकता है और बैंक अकाउंट भी Freeze होने की स्थिति में आ सकता है। इसलिए सभी PAN धारकों के लिए यह जानना जरूरी है कि PAN-Aadhaar कैसे लिंक करें और इसके जुड़े नियम क्या हैं।
PAN और Aadhaar Linking क्यों जरूरी है?
PAN-Aadhaar Link 2026 भारत में PAN (Permanent Account Number) और Aadhaar को लिंक करना अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि कानूनी रूप से अनिवार्य हो गया है। आयकर विभाग के अनुसार, यदि आप इसे लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड ‘निष्क्रिय’ हो सकता है। PAN और Aadhaar को लिंक करने का मुख्य उद्देश्य फर्जी PAN, Tax Evasion और Duplicate Identity को रोकना है। सरकार के अनुसार, जब PAN और Aadhaar लिंक रहते हैं, तो वित्तीय लेन-देन अधिक पारदर्शी बनता है।
PAN-Aadhaar Link 2026 की नई गाइडलाइन
सरकार के नई गाइडलाइन के अनुसार निचे कुछ गाइडलाइन दिए है।
-
PAN-Aadhaar लिंक न होने पर PAN Inactive किया जा सकता है
-
Inactive PAN से बैंकिंग और टैक्स से जुड़े काम रुक सकते हैं
-
बैंक अकाउंट पर Debit/Credit सीमित हो सकता है
-
ITR Filing में समस्या आ सकती है
सरकार समय-समय पर Last Date बढ़ाती रही है, लेकिन PAN-Aadhaar Link 2026 को लेकर सख्ती और बढ़ाई गई है।
PAN-Aadhaar Link नहीं किया तो क्या होगा?
अगर आपने PAN-Aadhaar लिंक नहीं किया, तो:
-
आपका PAN Card अमान्य हो सकता है आपका पैन आधार से लिंक नहीं है, तो वह इनऑपरेटिव हो जाता है। इसका मतलब है कि आप उसे कहीं भी आईडी प्रूफ या वित्तीय लेनदेन के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
-
बैंक अकाउंट Freeze हो सकता है आजकल लगभग हर वित्तीय काम के लिए पैन जरूरी है। लिंक न होने पर आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है नया बैंक खाता खोलने में दिक्कत। 50,000 रुपये से अधिक का कैश जमा या निकासी करने में परेशानी।
-
Mutual Fund, Share Market से जुड़े काम रुक सकते हैं म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में निवेश (KYC) रुक सकती है।
-
TDS/TCS कटने में परेशानी हो सकती है अगर आपका पैन निष्क्रिय है, तो बैंक या अन्य संस्थान आपके ट्रांजैक्शन पर उच्च दर (Higher Rate) से TDS काटेंगे (आमतौर पर 20% तक)।
इसलिए समय रहते लिंकिंग कराना जरूरी है।
PAN-Aadhaar को Online कैसे लिंक करें?
Income Tax Website से PAN-Aadhaar Linking
-
Income Tax e-Filing की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-
“Link Aadhaar” विकल्प पर क्लिक करें
-
PAN Number और Aadhaar Number दर्ज करें
-
Mobile OTP के जरिए Verification करें
-
Submit करने के बाद Linking Complete हो जाएगी
SMS के जरिए PAN-Aadhaar Link करने का तरीका
आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से यह SMS भेज सकते हैं:
UIDPAN<Space>PAN Number<Space>Aadhaar Number
और भेजें 567678 या 56161 पर।
PAN-Aadhaar Link Status कैसे चेक करें?
- Income Tax Portal पर “Link Aadhaar Status” पर जाएं
- PAN और Aadhaar नंबर दर्ज करें
- Status स्क्रीन पर दिखाई देगा
PAN-Aadhaar Link से जुड़े जरूरी दस्तावेज
-
PAN Card
-
Aadhaar Card
-
Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर
Account Freeze से कैसे बचें?
-
समय रहते PAN-Aadhaar Linking पूरा करें
-
PAN Status Regular चेक करते रहें
-
Bank और Income Tax से जुड़े SMS/Email पर ध्यान दें
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. PAN-Aadhaar Link 2026 की Last Date क्या है?
सरकार द्वारा आधिकारिक तारीख 31 दिसंबर, 2025 तक इसे पूरा करना आवश्यक है। अन्यथा 1 जनवरी, 2026 से पैन दोबारा निष्क्रिय हो सकता है।
Q2. PAN Inactive होने पर क्या दोबारा Active हो सकता है?
हां, PAN-Aadhaar लिंक करने के बाद PAN दोबारा Active हो सकता है।
Q3. PAN Inactive होने पर क्या होगा जुर्माना?
वर्तमान में, यदि आप पैन को आधार से लिंक नही करते हैं, तो आपको 1,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ता सकता है।
Read Also: अब घर बैठे बदलें आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर | UIDAI Aadhar Card Update 2025
Conclusion
PAN-Aadhaar Link 2026 को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। PAN Inactive और Account Freeze जैसी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द PAN-Aadhaar Linking प्रक्रिया पूरी करें। यह न केवल कानूनी रूप से जरूरी है, बल्कि आपके वित्तीय लेन-देन को भी सुरक्षित रखता है।