Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana आज के समय में पढ़ाई पूरी करने के बाद भी बहुत-से युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती, क्योंकि उनके पास practical experience की कमी होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को काम के साथ प्रशिक्षण (On-the-Job Training) देना है, ताकि वे आगे चलकर आसानी से नौकरी पा सकें या अपना करियर बना सकें। इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।
मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना क्या है?
Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana महाराष्ट्र सरकार की एक skill development scheme है, जिसके तहत युवाओं को सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी संस्थानों और उद्योगों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान सरकार युवाओं को मासिक स्टाइपेंड (DBT के माध्यम से) भी देती है, ताकि प्रशिक्षण के समय आर्थिक समस्या न आए।
मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य
- शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाना
- युवाओं को वास्तविक कार्य अनुभव देना
- इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार स्किल डेवलप करना
- युवाओं की बेरोज़गारी दर को कम करना
मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को नीचे दी गई योग्यताएं पूरी करनी होंगी
- आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए
- आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: - 12वीं पास
- ITI / Diploma
- Graduate / Post Graduate
- आवेदक बेरोज़गार होना चाहिए
- आधार कार्ड और आधार-लिंक्ड बैंक खाता अनिवार्य
Stipend Details (मासिक भत्ता)
सरकार प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को शिक्षा के आधार पर स्टाइपेंड देती है
- 12वीं पास: ₹6,000 प्रति माह
- ITI / Diploma: ₹8,000 प्रति माह
- Graduate / Post Graduate: ₹10,000 प्रति माह
यह राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
Training Duration
- बेसिक स्किल ट्रेनिंग वाले कोर्स 3 महीने में पूरे किए जाते हैं
- योजना के तहत सामान्यतः 6 महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है
- कुछ मामलों में प्रशिक्षण अवधि को 11 महीनों तक बढ़ाया जा सकता है
- प्रशिक्षण पूरा होने पर उम्मीदवार को प्रमाणपत्र (Certificate) भी मिलता है
- और कई मामलों में रोजगार के बेहतर अवसर भी मिलते हैं
किन क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा?
Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana के तहत युवाओं को अलग-अलग कार्य और स्किल आधारित क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे रोजगार के लिए तैयार हो सकें। जैसे
मुख्य प्रशिक्षण क्षेत्र
- कार्यालयीन कार्य (Office Assistant, Data Entry, File Management)
- कंप्यूटर व IT स्किल्स (Basic Computer, MS Office, Internet, Digital Services)
- औद्योगिक व तकनीकी क्षेत्र (मशीन ऑपरेटर, टेक्नीशियन, हेल्पर)
- सेवा क्षेत्र (Service Sector)
- बैंकिंग सहायक
- बीमा व फाइनेंस सपोर्ट
- कस्टमर सपोर्ट
- स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवाएं
- अस्पताल सहायक
- हेल्थ वर्कर सपोर्ट
- शिक्षा एवं प्रशिक्षण सहयोग
- स्कूल/कॉलेज कार्यालय कार्य
- लैब असिस्टेंट
- नगरपालिका व सरकारी विभागों में कार्य
- विभिन्न प्रशासनिक व सहायक पद
- ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य
- पंचायत कार्यालय
- कृषि व संबद्ध सेवाएं
प्रशिक्षण क्षेत्र राज्य सरकार द्वारा निर्धारित संस्थान और उपलब्ध पदों के अनुसार बदल सकते हैं।
Required Documents
ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना फॉर्म कैसे भरे?
- सबसे पहले महाराष्ट्र रोजगार पोर्टल पर जाएं
- Job Seeker के रूप में रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करके प्रोफाइल पूरी भरें
- Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana चुनें
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें
मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना चयन प्रक्रिया
- मेरीट/स्कील के आधार पर चयन होगा
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के मुख्य लाभ
- युवाओं को वास्तविक कार्य अनुभव मिलता है
- प्रशिक्षण के साथ हर महीने स्टाइपेंड
- भविष्य में नौकरी पाने में आसानी
- सरकारी प्रमाणपत्र
- आत्मविश्वास और स्किल में सुधार
निष्कर्ष
Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में हैं लेकिन अनुभव की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं। अगर आप महाराष्ट्र के निवासी हैं और अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।
यह भी पढेः KCC Kisan Karj Mafi 2026: किसानों को मिलेगी बड़ी राहत? पूरी जानकारी