Indian Army Agniveer Bharti 2026 – योग्यता, आयु सीमा, सैलरी व आवेदन प्रक्रिया

Indian Army Agniveer Bharti 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को चार वर्ष की अवधि के लिए भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर दिया जाता है।

जो उम्मीदवार देश की सेवा करना चाहते हैं और भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

Indian Army Agniveer Bharti 2026 Important Dates

Indian Army Agniveer Bharti 2026

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 12 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 13 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026
ऑनलाइन परीक्षा 01 से 15 जून 2026 तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें।

Age Limit

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा निम्नलिखित है:

जिनका जन्म 1 जुलाई 2005 और 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो

  • न्यूनतम आयु: 17½ वर्ष

  • अधिकतम आयु: 21 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

Educational Qualification

अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग है

पद का नाम योग्यता
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) 10वीं पास (45% अंकों के साथ)
अग्निवीर (टेक्निकल) 12वीं पास (PCM और अंग्रेजी) / ITI
अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर 12वीं पास
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) 10वीं पास
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) 8वीं पास

Physical Measurement

उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में भी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसमें शामिल हैं:

  • 1600 मीटर दौड़
  • पुश-अप्स
  • बीम (Pull-ups)
  • लंबी कूद

ऊंचाई, वजन और सीना का माप भारतीय सेना के मानकों के अनुसार होना चाहिए।

Selection Process

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में होगी:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा

  2. फिजिकल फिटनेस टेस्ट

  3. मेडिकल परीक्षा

  4. दस्तावेज सत्यापन

  5. फाइनल मेरिट लिस्ट

सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

Agniveer Salary 2026

अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों को आकर्षक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं।

Year Custom Package In-Hand (70%) Corpus Fund (30%)
1st ₹30,000 ₹21,000 ₹9,000
2nd ₹33,000 ₹23,100 ₹9,900
3rd ₹36,500 ₹25,580 ₹10,950
4th ₹40,000 ₹28,000 ₹12,000

4 साल बाद Seva Nidhi Package ~ ₹10.04 Lakh मिलेगा (Corpus Fund सहित) इसके अलावा, सेवा समाप्ति पर सेवा निधि पैकेज भी दिया जाता है।

Salary पर मीडिया में अलग-अलग आंकडे मिलते है, पर Above Table में जो monthly allocation है, वह Government Scheme Based सटीक Structure के हिसाब से बताया गया है।

चार साल सेवा के बाद केवल 25% उम्मीदवारों को लंबी सेवा/रेगुलर सेना में सेलेक्शन का मौका ही नहीं मिलता, बल्कि:

  1. बाक़ी 75% के लिए अलग सरकारी सर्टिफिकेशन,
  2. अलग रणनीतिक ट्रांसफर स्कीमियां,
  3. Civilian Defence jobs में fast track entry
  4. BSF/CAPF/Other forces में Ex-Agniveer quota वृद्धि

जैसा कुछ सरकारी नीति परिवर्तनों में देखा जा रहा है।

  • देश सेवा का अवसर
  • आकर्षक वेतन
  • सेवा निधि पैकेज
  • अनुशासन और कौशल विकास
  • भविष्य में सरकारी व निजी क्षेत्र में अवसर

Ex-Agniveer transition jobs और Govt reservation policy पढ़ें — क्योंकि 2026 से इसका कोटा आगे बढ़ाया जा रहा है।

How to apply online?

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:

  1. भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Agniveer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक विवरण भरें।
  4. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क (250Rs) जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Form भरते समय Doc upload/ photo specs से मत गलती करना (हर वर्ष rejection इसी वजह से होता है).

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
Read Also: फॉर्म भरने से पहले अधिकारीक वेबसाईट पर जानकारी जरूर पढें।
ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमसे जूड सकतें है।

FAQ

Q1. इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 की आयु सीमा क्या है?
Ans: न्यूनतम 17½ वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष।

Q2. अग्निवीर भर्ती में सैलरी कितनी मिलती है?
Ans: पहले वर्ष ₹30,000 से शुरू होकर चौथे वर्ष ₹40,000 तक।

Q3. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण हैं?
Ans: ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन।

Q4. क्या 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
Ans: हां, ट्रेड्समैन (8वीं) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Exit mobile version